फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी की गोली मारकर की हत्या, कराची की कोर्ट में दिया वारदात को अंजाम

Mon, 23 Jan 2023 08:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान के कराची में अपनी बेटी के प्रेम विवाह से नाराज एक पिता ने उसकी अदालत में गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या (सांकेतिक चित्र) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में अदालत में एक वरिष्ठ वकील की हत्या का मामला अभी शांत हुआ भी नहीं था कि कराची में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है। ताजा खबर के मुताबिक, कराची की एक अदालत में सोमवार को एक नवविवाहित महिला की उसके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। कराची पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शब्बीर सेथर ने बताया कि यह घटना तब हुई जब सोमवार को कराची के पीराबाद की रहने वाली महिला अपना बयान दर्ज कराने के लिए कराची शहर की अदालत में आई थी। जहां उसकी शादी को लेकर चल रहे मामले में सुनवाई होनी थी। सुनवाई के दौरान महिला ने पुष्टि की कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला आदिवासी इलाके वजीरिस्तान की रहने वाली थी। उसने हाल ही में अपने पड़ोस के एक डॉक्टर से शादी की थी। इससे उसका पिता नाराज था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शब्बीर सेथर ने कहा  कि आज सुबह जब वह अपना बयान दर्ज कराने के लिए अदालत आई थी तो उसके पिता ने उस पर गोली चला दी।गोली लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई । इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। हालांकि वह अब खतरे से बाहर है।  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हथियार को भी जब्त कर लिया है।  आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें