शादी के बाद रजा को शक होने लगा था कि उसकी पत्नी सबा किसी और के साथ रिश्ते में है। सबा के पिता मोहम्मद इकबाल ने बताया कि सबा के पति रजा ने उनको 28 जुलाई को फोन पर बताया था कि सबा ने उससे झगड़ा किया और घर छोड़कर चली गई। इसके बाद से वह लापता है।
पाकिस्तान के पंजाब राज्य में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता को उसके पति ने जिंदा जलाकर मार डाला। पति को शक था उसकी पत्नी का किसी और के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक लाहौर से 400 किमी दूर बहावलनगर निवासी सबा इकबाल की उसके पति अली रजा ने हत्या कर दी। सबा और रजा ने करीब आठ महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद रजा को शक होने लगा था कि उसकी पत्नी सबा किसी और के साथ रिश्ते में है। सबा के पिता मोहम्मद इकबाल ने बताया कि सबा के पति रजा ने उनको 28 जुलाई को फोन पर बताया था कि सबा ने उससे झगड़ा किया और घर छोड़कर चली गई। इसके बाद से वह लापता है।
इकबाल ने बताया कि इसके बाद उन्होंने और परिजनों ने सबा को ढूंढने की कोशिश की। इसके बाद सबा का जला हुअ शव एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने महिला के पति रजा को गिरफ्तार कर लिया है। रजा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने पहले सबा को मारा पीटा और इसके बाद जला दिया। जले हुए शव को खेत में फेंक दिया। मामले में पुलिस ने रजा और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
तलाक की अर्जी डालने पर काट दिए थे महिला के पैर
पाकिस्तान में पिछले दिनों पति की मारपीट से परेशान होकर तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डालने पर गुस्साए पिता और चाचा ने महिला के पैर काट दिए थे। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुल टाउन निवासी महिला सोबिया बतूल शाह का पति आए दिन उससे मारपीट करता था। किसी न किसी बात को लेकर उसे और उसके बच्चों को पीटा जाता था। उसने पति को कई बार समझाने की कोशिश की, मगर कुछ न हुआ। महिला ने अपने माता-पिता को भी पति के दुर्व्यवहार के बारे में जानकारी दी। जब उसे कहीं से कोई आस न दिख तो महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी डाल दी। महिला के तलाक की अर्जी डालने से परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। गुस्साए उसके पिता मुस्तफा शाह, चाचा सैयद कुर्बान शाह, एहसान शाह, शाह नवाज और मुश्ताक शाह कुल्हाड़ी लेकर सोबिया के घर पहुंचे। सोबिया ने बताया कि आरोपियों ने उससे मारपीट की और बाद में कुल्हाड़ी से उसके पैर काट दिए। घटना के बाद आरोपी महिला को तड़पता छोड़कर भाग गए।