फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग: लोकतंत्र हिमायती कार्यकर्ता एगनेस चाउ जेल से रिहा, सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते हुई थी जेल

Sat, 12 Jun 2021 11:52 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग

सार

हांगकांग में लोकतंत्र की समर्थक एगनेस चाउ को छह महीने तक जेल में रखने के बाद अब रिहा कर दिया गया है। साल 2019 में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
हांगकांग की लोकतंत्र कार्यकर्ता एगनेस चाउ - फोटो : Twitter - @chowtingagnes
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांगकांग में लोकतंत्र की समर्थक कार्यकर्ता एगनेस चाउ को छह महीने से ज्यादा वक्त तक जेल में रखने के बाद शनिवार को रिहा कर दिया गया। 2019 में सरकार विरोधी व्यापक प्रदर्शनों के दौरान अनधिकृत सभाओं में हिस्सा लेने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


ताई लाम सेंटर फॉर वीमेन से निकलने के बाद 24 वर्षीय चाउ का पत्रकारों के समूह ने अभिवादन किया। वह बिना कोई टिप्पणी किए जेल की वैन से निकलकर निजी कार में जाकर बैठ गईं। समर्थकों का एक छोटा समूह मौके पर मौजूद था जो सरकार द्वारा जेल भेजे जाने की धमकियों के असर को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित कर रहा था।

बीजिंग ने पिछले साल क्षेत्र में सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू कर दिया था जिसके बाद सरकार ने उन लोगों को जेल में डालने की चेतावनी दी है जो इस कानून का उल्लंघन करते पाए जाएंगे। हांगकांग में सरकार विरोधी एवं लोकतंत्र के पक्ष में हुए प्रदर्शनों के बाद पूर्व में ब्रिटेन के उपनिवेश रहे क्षेत्र में असहमति के स्वरों को दबाने के लिए यह कानून लाया गया था।
विज्ञापन


नए कानून के चलते जोशुआ वोंग और जिम्मी लाई समेत लोकतंत्र के हिमायती प्रमुख कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया जो जेल में सजा काट रहे हैं और वहीं दूसरे अन्य लोगों ने विदेशों में शरण ली है। आलोचकों का कहना है कि 1997 में हांगकांग को चीनी शासन के सुपुर्द किए जाने के बाद 50 वर्षों के लिए उसकी स्वतंत्रता सुरक्षित रखने की अपनी प्रतिबद्धताओं का चीन अब नियमित तौर पर उल्लंघन कर रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें