फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: हांगकांग में एक कलाकार गिरफ्तार, तियानमेन नरसंहार की वर्षगांठ से पहले पुलिस ने की कार्रवाई

Tue, 04 Jun 2024 07:16 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

World Updates: हांगकांग में तियानमेन चौक नरसंहार की 35वीं वर्षगांठ से पहले एक कलाकार को गिरफ्तार किया है। कलाकार का नाम सन्मू चेन बताया गया है 

विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन की कानूनी प्रवर्तन एजेंसियों ने हांगकांग में तियानमेन चौक नरसंहार की 35वीं वर्षगांठ से पहले एक कलाकार को गिरफ्तार किया है। कलाकार का नाम सन्मू चेन बताया गया है और उन्हें विक्टोरिया पार्क इलाके से गिरफ्तार किया गया, जहां 1989 में तियानमेन चौक नरसंहार हुआ था।  बीजिंग में 2020 में नए सुरक्षा कानून लागू होने के बाद यहां पर आयोजन कराना बंद किया गया था। बताया गया है कि चेन को दूसरी बार गिरफ्तार किया गया है। पिछले वर्ष भी इसी इलाके से उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान चेन एक ही नारे को बार बार दोहरा रहे थे। उनका नारा था ‘हांगकांग वासियों को डरने की आवश्यकता नहीं है। यह न भूलें कि 4 जून आने वाला है।’ अब एक बार फिर से उन्हें इसी इलाके से गिरफ्तार किया गया

विज्ञापन

है।   

कार्यवाहक राजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन का दौरा
अलास्का में भारतीय वायुसेना की टीम का आज वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में प्रभारी और कार्यवाहक राजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन ने दौरा किया। यह दौरा अमेरिकी वायुसेना बेस कमांडर और भारतीय दूतावास, यूएसए में एयर अताशे एयर कमांडर वाईपीएस नेगी के साथ किया गया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें