फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hong Kong: हांगकांग में मॉडल की बेरहमी से हत्या, फ्रिज में मिले पैर, सूप के बर्तनों में भी पड़े थे शव के टुकड़े

Sun, 26 Feb 2023 08:17 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मॉडल एब्बी चोई का शव एक फ्रिज में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर पीड़िता के पूर्व ससुराल वालों के एक फ्लैट में पीड़िता के पहचान पत्र, क्रेडिट कार्ड और घर में अन्य सामान को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
हांगकांग में एक मॉडल की हत्या - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांगकांग में एक मॉडल की हत्या की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मॉडल कई दिनों से लापता थी जिसके बाद उसके शव के टुकड़े एक फ्लैट के फ्रिज में मिले हैं। पुलिस ने शनिवार को कहा कि पीड़िता के पूर्व ससुराल वालों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


परिवार के साथ वित्तीय विवाद चल रहा था: पुलिस 
पुलिस अधीक्षक एलन चुंग के अनुसार, पुलिस चोई के पूर्व पति की तलाश कर रही है, लेकिन उसके माता-पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर हत्या का मुकदमा चलेगा। अधिकारियों का मानना है कि 28 वर्षीय महिला का अपने पूर्व पति और उसके परिवार के साथ वित्तीय विवाद चल रहा था। बताया गया कि चोई जिस तरह से अपनी संपत्ति को संभाल रही थी, उससे कुछ लोग नाखुश थे। 

शवों के टुकड़े करने वाले उपकरण मिले
रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल एब्बी चोई का शव एक फ्रिज में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर पीड़िता के पूर्व ससुराल वालों के एक फ्लैट में फ्रिज में एक महिला के दो पैर मिले। इसके अलावा अधिकारियों ने पीड़िता के पहचान पत्र, क्रेडिट कार्ड और घर में अन्य सामान को भी कब्जे में लिया है। पुलिस ने बताया कि हत्यारों ने घटना को बड़ी ही सावधानी से कारित किया है। घटना वाले फ्लैट में शवों के टुकड़े करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण मिले हैं। इनमें मीट ग्राइंडर, लंबे रेनकोट, दस्ताने और मास्क शामिल हैं।
विज्ञापन


कुछ हफ्ते पहले ही किराए पर लिया गया था फ्लैट
चुंग ने कहा कि सूप के बर्तनों में शव के टुकड़े मिले हैं। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल पर पीड़ित का सिर, धड़ या हाथ नहीं मिला है। पुलिस अधीक्षक चुंग ने कहा कि फ्लैट को उनके पूर्व पति के पिता ने कुछ हफ्ते पहले ही किराए पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें