फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा को चक्रवाती तूफान के नुकसान से निपटने के लिए हांगकांग सरकार देगी 62 करोड़ रुपये

Sat, 06 Jul 2019 01:12 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान फैनी (फाइल फोटो) - फोटो : File Photo
विज्ञापन

हांगकांग की सरकार ने चक्रवाती तूफान फैनी के बाद राहत एवं पुनर्वास कार्य के लिए ओडिशा सरकार को करीब 62 करोड़ (61 करोड़, 60 लाख 50 हजार) रुपये देने की मंजूरी दे दी है। इस पैसे से करीब 45,100 पीड़ितों को मदद मिलेगी।

विज्ञापन


इस बात की जानकारी चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने दी है। ओडिशा में ये चक्रवाती तूफान मई महीने में आया था जिसमें 64 लोगों की मौत हो गई थी। इस तूफान के कारण तटीय जिलों में बसे पांच लाख से अधिक घरों को भी नुकसान पहुंचा था।

शिन्हुआ ने हांगकांग स्पेशल एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन (एचकेएसएआर) के हवाले से कहा है कि ओडिशा में राहत कार्य के लिए तीन एजेंसियों को हांगकांग आपदा राहत कोष से मदद के लिए मंजूरी मिल गई है। इस पैसे से लोगों को साफ सफाई से संबंधित किट, रसोई किट, पानी, शिक्षा, शेल्टर किट और घर का सामान उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


रिपोर्ट में प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है, "यह सुनिश्चित करने के लिए कि धन का इस्तेमाल नामित उद्देश्यों के लिए हो, राहत एजेंसियों को मूल्यांकन रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है।" 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें