फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में हिंदूफोबिया : साड़ी पहनने वाली महिलाओं पर हमला कर लूटता था, 14 मामलों में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Oct 2022 05:08 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, लास एंजेलिस।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिंदूफोबिया से जुड़े नफरती हमले के मामले दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अपराधी सिर्फ साड़ी पहनने वालीं हिंदू महिलाओं पर हमला करके गहने लूट लेता था। भारतीय मूल की 14 से ज्यादा महिलाओं में ऐसे हमले दर्ज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया,  यह आरोपी दक्षिण खाड़ी के पास के इलाकों मिलपिटास, सैन होजे, सांता क्लारा और सन्नीवेल में पारंपरिक भारतीय गहने और साड़ी पहने महिलाओं पर झपट्टा मारकर गहन लूट लेता था। अधिकारियों ने बताया, आरोपी ने एक घटना में लूट से बचाने की कोशिश कर रहे एक महिला के पति की पिटाई कर दी थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह व्यक्ति 50 से 73 साल की महिलाओं को अपना निशाना बनाता था। अनुमान है कि यह 30 लाख रुपये के गहने लूट चुका है। सांता क्लारा की पुलिस ने आरोपी की पहचान 37 वर्षीय लाथन जॉनसन के तौर पर की है।  जिला एटॉर्नी जेफ रॉसेन ने कहा, महिलाओं से गहने छीनने के साथ उन्हें घसीटकर उनके हाथ-पांव तोड़े गए, महिलाओं के पतियों से मारपीट की गई। 
विज्ञापन


इंडियाना में भारतीय मूल के छात्र की हत्या
अमेरिका के इंडियाना प्रांत में एक विश्वविद्यालय परिसर के छात्रावास में भारतीय मूल के 20 वर्षीय छात्र वरुण मनीष छेड़ा की हत्या में पुलिस ने उसके साथ रहने वाले कोरियाई छात्र को गिरफ्तार किया है। डाटा साइंस के छात्र वरुण पर्ड्यू का शव यूनिवर्सिटी के मैक्चियॉन हॉल में मृत पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण की मौत कई घातक चोटों के कारण हुई।

ब्रिटेन : विपक्ष ने हिंदूफोबिया का किया जिक्र, संघर्ष करेगा
ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी के नेता ने पहली बार प्रत्यक्ष तौर पर हिंदूफोबिया शब्द का जिक्र किया। बुधवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने संकल्प लिया कि वह सभी तरह के घृणा अपराधों के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। उनका यह संकल्प पिछले दिनों भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद लीसेस्टर और बर्मिंघम में हुए सांप्रदायिक दंगों की पृष्ठभूमि में आया है। उन्होंने कहा, हिंदूफोबिया का हमारे समाज में कहीं भी कोई स्थान नहीं है। सभी को मिलकर लड़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें