फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: नहीं बंद हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार, अब मंदिर में घुसकर तोड़ी गईं मूर्तियां 

Tue, 21 Dec 2021 03:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि मुहम्मद वलीद शब्बीर नाम का शख्स मंदिर में घुसा और उसने हथौड़े से मूर्तियों को तोड़ना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
पाकिस्तान पुलिस (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से एक बार फिर से हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की खबर सामने आई है। मंगलवार को पाकिस्तानी पुलिस ने बताया कि कराची के नारायणपुरा के नारायण मंदिर पर लोगों ने हमला किया और मूर्तियों को नष्ट कर दिया। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सरफराज नवाज ने बताया कि मंदिर में तोड़फोड़ के आरोप में एक व्यक्ति की पहचान की गई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। व्यक्ति की पहचान मुहम्मद वलीद शब्बीर के रूप में की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंदिर में तोड़फोड़ की शिकायत मुकेश कुमार के द्वारा दर्ज कराई गई थी। व्यक्ति ने बताया कि वह नारायण मंदिर में पूजा के लिए अपनी पत्नी के साथ गया हुआ था। इसी दौरान मुहम्मद वलीद शब्बीर नाम का व्यक्ति मंदिर में घुसा और मूर्तियों पर हथौड़े से वार किया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

हिंदुओं ने किया प्रदर्शन 
घटना के बाद गुस्साए हिंदुओं ने इकट्ठा होकर थाने के बाद प्रदर्शन किया और सरकार व पुलिस से सुरक्षा की मांग की। लोगों का आरोप था कि देश में हिदुओं पर अत्याचार की घटनपाएं सामान्य हो गई हैं, जिससे सभी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें