फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में हिंदू लड़की को अगवा कर जबरन करवाया धर्म परिवर्तन, एक सप्ताह में दूसरा मामला

Tue, 03 Sep 2019 10:17 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू लड़की को कथित तौर पर अगवा करके उसे इस्लाम में धर्मांतरित कराने का एक नया मामला सामने आया है। एक ही सप्ताह में हिंदू लड़की के जबरन धर्मांतरण का यह दूसरा मामला है।  एक गैर लाभकारी संगठन ऑल पाकिस्तान हिंदू पंचायत ने फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि रेणुका कुमारी को 29 अगस्त को सुक्कूर के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन से अगवा किया गया है। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि रेणुका को संस्थान से अगवा किया गया है। वह वहां से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने कहा,‘हमारी जानकारी के मुताबिक यह सिंध प्रांत में हिंदू लड़की को अगवा करने और जबरन इस्लाम में धर्मांतरित करने का दूसरा मामला है।’ लड़की के भाई ने बताया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

उसने कहा,‘कहा जाता है कि अगवा करने में साथ में पढ़ने वाले छात्र बाबर अमन का हाथ है। पुलिस ने उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।’ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और अभी यह पता नहीं चल सका है कि लड़की अपने आप गई है या उसे अगवा किया गया है।’
विज्ञापन


पाकिस्तान में हिंदू लड़की को अगवा करके किसी मुस्लिम युवक से शादी कराने से पहले जबरदस्ती इस्लाम कबूल कराने के अनेक मामले सामने आते रहते हैं। जबरन धर्मांतरण के विरोध में हिंदू समुदाय के नेता तथा अन्य लोगों ने सिंध में विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह 19 साल की एक सिख लड़की को अगवा कर उसे इस्लाम में धर्मांतरित कर एक मुसलमान युवक से उसका विवाह करा दिया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें