पाकिस्तान में एक राजनेता के भाई द्वारा हिंदू परिवार पर हमले का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, हमला महज इसलिए किया गया था कि हिंदू परिवार ने हमलावर की कार को ओवरटेक किया था।
पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों की हालत बेहद खराब है। वहां हिंदुओं के उत्पीड़न के मामले अकसर ही सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला सिंध प्रांत में सामने आया है। यहां एक हिंदू परिवार पर एक पाकिस्तानी राजनेता के रिश्तेदार और उसके सुरक्षाकर्मियों ने हमला किया। पुलिस के मुताबिक मामला रविवार का है। हमलावरों ने हिंदू परिवार पर हमला सिर्फ इसलिए कर दिया क्योंकि राजनेता के रिश्तेदार के वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की थी। फिलहाल सिंध पुलिस के महानिरीक्षक ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
राजनेता के रिश्तेदार के द्वारा हिंदू परिवार पर हमले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। लोगों ने, अल्पसंख्यक समुदाय के पीड़ित जिसमें जिसमें एक पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं, के लिए न्याय की मांग की है।
पुलिस ने बताया कि सिंध के पशुधन और मत्स्य पालन मंत्री अब्दुल बारी पिताफी के चचेरे भाई शमशेर पिताफी और उसके गार्डों ने गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश करने के लिए घोटकी क्षेत्र के पास परिवार को साथ कथित रूप से परेशान किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि हिंदू परिवार संघर का रहने वाला है। वे लोग राहरकी साहिब मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। जब उनकी कार ने राजमार्ग पर पिताफी की कार को ओवरटेक किया तभी बच्चों में से एक ने आइसक्रीम का रैपर बाहर फेंक दिया, जो पिटाफी की वीगो कार की विंडशील्ड से टकराया। आगे जाकर हिंदू परिवार घोटकी में एक सड़क किनारे रेस्तरां पर रुका। पिताफी ने वहां उनका पीछा किया। वहां उसने और उसके लोगों ने कथित तौर पर हिंदू परिवार के साथ मारपीट की और उनकी कार भी तोड़ दी। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।