फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hillary Clinton: अहमदाबाद में बोलीं हिलेरी क्लिंटन-बढ़ती गर्मी महिला कामगारों को कर रही प्रभावित

Sun, 05 Feb 2023 07:14 PM IST
Jeet Kumar एजेंसी, अहमदाबाद।

सार

गांधीवादी इला भट्ट भट्ट का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था। ‘सेवा’ की कार्यक्रम संयोजक रश्मि बेदी ने कहा कि हिलेरी क्लिंटन ने अहमदाबाद में भट्ट को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Hillary Clinton - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन अहमदाबाद के दौरे पर आई हुई हैं। रविवार को यहां सेल्फ एम्पलोएड वूमेन एसोसिएशन (sewa)के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोलीं कि पर्यावरण में आ रहे बदलावों और बढ़ती गर्मी का असर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली महिला कामगारों पर पड़ रहा है। क्लिंटन ने एलान करते हुए कहा कि क्लाइमेंट रेजिलिएंस फंड बनाया गया है, जो महिला कामगारों की पर्यावरण में आ रहे बदलावों से निपटने में मदद करेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिर चाहे आप निर्माण क्षेत्र में कार्यरत हों या फिर कचरा  रिसाइकिल, स्ट्रीट वेंडर, किसान या फिर प्लास्टिक के क्षेत्र में महिलाओं पर पर्यावरण में आ रहे बदलावों से गर्म होते मौसम का असर पड़ा है। इससे महिला कामगारों की आय भी प्रभावित हुई है।  अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन रविवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आई हुई हैं। इस दौरान क्लिंटन सामाजिक कार्यकर्ता एवं गांधीवादी इला भट्ट द्वारा स्थापित ‘सेल्फ इम्पावर्ड वीमेन एसोसिएशन’ के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। 

भट्ट का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था। ‘सेवा’ की कार्यक्रम संयोजक रश्मि बेदी ने कहा कि हिलेरी क्लिंटन ने अहमदाबाद में भट्ट को श्रद्धांजलि दी और रविवार को शहर में ‘सेवा’ के सदस्यों से उसके कार्यालय में संवाद करेंगी। उन्होंने बताया कि ‘सेवा’ की ग्रामीण पहल के तहत क्लिंटन सोमवार को सुरेंद्रनगर जिले का दौरा करेंगी और नमक श्रमिकों से बातचीत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें