फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: चीन के हुनान प्रांत में 49 वाहनों की जोरदार टक्कर, 16 लोगों की मौत, 66 घायल

Sun, 05 Feb 2023 06:41 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

रिपोर्ट के मुताबिक, हुनान प्रांत के चांगशखा शहर में शुचांग-ग्वांगझू राजमार्ग पर शनिवार शाम 49 वाहन आपस में टकरा गए। स्थानीय यातायात पुलिस विभाग के हवाले से कहा गया है, दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और 66 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
चीन में कई वाहन आपस में टकराए - फोटो : चाइना डेली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के हुनान प्रांत में कई वाहनों की टक्कर के कारण 16 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि हुनान में एक साथ कई वाहनों के टकराने से यह हादसा हुआ। सरकारी सीजीटीएन के समाचार पोर्टल ने रविवार को इसके बारे में बताया। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, हुनान प्रांत के चांगशखा शहर में शुचांग-ग्वांगझू राजमार्ग पर शनिवार शाम दस मिनट में 49 वाहन आपस में टकरा गए। रिपोर्ट में स्थानीय यातायात पुलिस विभाग के हवाले से कहा गया है, दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और 66 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पतालों में भेजा गया है, उनमें से आठ गंभीर रूप से घायल हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने दुर्घटना से निपटने के लिए एक कार्य दल को घटनास्थल पर भेजा है।मामले की जांच और उसके बाद के घटनाक्रम का निपटारा अभी चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें