फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hijab Row : हिजाब विरोध को लेकर ईरान में अब तक 92 प्रदर्शनकारियों की मौत, 164 शहरों में फैला आंदोलन

Tue, 04 Oct 2022 12:42 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, तेहरान।

सार

Hijab Row : ईरान के संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बघेर कलीबाफ ने चेताया है कि पुलिस हिरासत में एक युवती की मौत पर जारी विरोध प्रदर्शन देश को अस्थिर कर सकते हैं। उन्होंने सुरक्षा बलों से प्रदर्शनकारियों के साथ सख्ती से निपटने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन
ईरान में हिजाब हटाकर प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hijab Row : ईरान में 22 वर्षीय महसा अमिनी की हिजाब के विरोध में पुलिस हिरासत में मौत के बाद कई महिलाओं से पुलिस बर्बरता सामने आ रही है। देश में 16 सितंबर से शुरू हुए प्रदर्शनों के बाद से अब तक 92 आंदोलनकारियों की मौत हो चुकी है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हिजाब विरोधी प्रदर्शन ईरान के 164 शहरों में फैल चुका है। 

विज्ञापन


अब यहां 17 वर्षीय निका शकरामी की निर्मम हत्या कर दी गई है। उसे शनिवार को प्रदर्शन के दौरान आखिरी बार देखा गया था। वह उसी दिन से ही गायब चल रही थी। हिजाब विरोधी प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही निका शकरामी को भी बेरहमी से मार डालने का आरोप लगा है। 

रविवार रात को जब उसके परिजनों को पुलिस स्टेशन बुलाकर शव सौंपा गया तो उसकी नाक कटी हुई पाई गई। साथ ही सिर पर भी 29 घाव थे। निका की मौत के बाद सोमवार को लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने लगातार किया पीछा
‘द टेलिग्राफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, निका को तेहरान के एक बाजार से मॉरल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब वह अपने मित्रों के साथ नारेबाजी कर रही थी। उस वक्त वह पुलिस गिरफ्त से भाग निकली। इसके बाद पुलिस ने लगातार उसका पीछा किया। इस बीच परिजनों ने उसे हर जगह खोजा लेकिन उन्हें जब पुलिस ने बुलाया तो बुरी हालत में शव सौंपा गया।

संसदीय अध्यक्ष ने कहा, अस्थिर हो रहा देश
ईरान के संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बघेर कलीबाफ ने चेताया है कि पुलिस हिरासत में एक युवती की मौत पर जारी विरोध प्रदर्शन देश को अस्थिर कर सकते हैं। उन्होंने सुरक्षा बलों से प्रदर्शनकारियों के साथ सख्ती से निपटने का आग्रह भी किया। कलीबाफ ने सांसदों से कहाकि मौजूदा विरोध प्रदर्शन देश की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को खतरे में डाल सकते हैं। 

खामनेई ने मौन तोड़ा, अमेरिका पर लगाया आरोप
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने सोमवार को ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों पर पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपना मौन तोड़ते हुए अमेरिका और इस्राइल पर योजनाबद्ध ढंग से इन प्रदर्शनों को हवा देने का आरोप लगाया।

उन्होंने ईरान को अस्थिर करने के लिए एक विदेशी साजिश के रूप में विरोध प्रदर्शनों की तीखी निंदा की। उन्होंने कहा, मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि इन दंगों को अमेरिका व इस्राइली शासन व उनके कर्मचारियों ने डिजाइन किया है। इस तरह की हरकतें सामान्य नहीं हैं, ये अप्राकृतिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें