फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहर: नेपाल में कोरोना वायरस के कारण एक दिन में सर्वाधिक मौत, चीन ने सहायता भेजी

Wed, 12 May 2021 12:21 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
इंडो नेपाल सीमा पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

नेपाल में मंगलवार को कोविड-19 के संक्रमण के कारण एक दिन में सर्वाधिक 225 लोगों की मौत हो गई वहीं पिछले 24 घंटे में 9483 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने कहा कि देश में संक्रमण से अब तक 4084 लोगों की मौत हो चुकी है और 4,13,111 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5225 मरीज ठीक हुए, 20,596 पीसीआर जांच और 720 एंटीजन जांच हुए। नेपाल में फिलहाल 97,008 मरीज उपचाराधीन हैं।

नेपाल में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में पिछले कई दिनों से रोजाना लगभग आठ हजार नए मामले सामने आ रहे हैं, जो करीब तीन करोड़ की आबादी वाले देश के लिए काफी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच चीन ने मंगलवार को नेपाल को 400 ऑक्सीजन सिलेंडर, 160 ऑक्सीजन सांद्रक और दस वेंटिलेटर मुहैया कराए। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें