फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस: कट्टरपंथी मुस्लिमों को 'छूट' का खुला विरोध, सवा लाख हस्ताक्षरों वाले पत्र में गृह युद्ध की आशंका

Tue, 11 May 2021 10:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

अगले साल फ्रांस में राष्ट्रपति पद के चुनाव के पूर्व सियासी दांव-पेच तेज हो गए हैं। इसी बीच एक पत्र चर्चित हो रहा है। इसमें कथित रूप से सवा लाख सैनिकों के हस्ताक्षर हैं। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस की सरकार द्वारा कट्टरपंथी मुस्लिमों को रियायत देने की चर्चाओं के बीच एक पत्र से बवाल मचा हुआ है। इस पत्र में सरकार पर आरोप लगाया गया है कि वह कट्टरपंथियों को रियायत दे रही है। इससे देश में गृहयुद्ध भड़क सकता है। पत्र पर सवा लाख सैनिकों के दस्तखत का दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन


उधर, फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डार्मानिन ने इस पत्र को पैंतरेबाजी करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस पर जिन लोगों ने दस्तखत किए हैं, उनमें साहस नहीं है। वहीं अगले साल होने वाले फ्रांस के राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रत्याशी दक्षिणपंथी नेता मेरिन ले पेन का कहना है कि अप्रैल में एक हजार जवानों और महिलाओं के समर्थन से प्रकाशित पत्र सही था। 

फ्रांस में चर्चित नया पत्र रविवार को 'वेला हेक्चुएल' नामक पत्रिका में छपा था। इस पर जिन सवा लाख लोगों क हस्ताक्षर हैं, वे सैनिक है, यह दावा किया जा रहा है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।  हमने अफगानिस्तान, माली और अफ्रीका में फ्रांस की ओर से सैन्य सेवाएं दीं। कट्टर इस्लाम से निपटने के लिए संघर्ष किया, लेकिन सरकार हमारे देश में उन्हें रियायत दे रही है। यदि गृह युद्ध छिड़ा तो सेना अपनी व्यवस्था बनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें