फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोमिनिका: मेहुल की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट कल करेगा सुनवाई

Thu, 10 Jun 2021 02:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, रोसेउ

सार

  • मजिस्ट्रेट अदालत में अपील खारिज होने के बाद चोकसी पहुंचा हाईकोर्ट
  • डोमिनिका सरकार के वकील ने सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट को बताया कि मेहुल को जमानत दी तो यह भाग सकता है
विज्ञापन
mehul choksi and barbara jabarica - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोमिनिका का हाईकोर्ट शुक्रवार को मेहुल चोकसी की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। मजिस्ट्रेट अदालत में अपील खारिज होने के बाद भगोड़े हीरा कारोबारी ने हाईकोर्ट का रुख किया।

विज्ञापन


डोमिनिका सरकार के वकील ने सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट को बताया कि मेहुल को जमानत दी तो यह भाग सकता है। जिसके बाद हाईकोर्ट के जज विनांट एड्रिन रॉबर्ट्स ने सुनवाई 11 जून तक स्थगित कर दी।

मेहुल के खिलाफ बंदी प्रत्यक्षीकरण के एक और मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। मेहुल चोकसी को एंटीगुआ से क्यूबा जाते वक्त डोमिनिका में अवैध रूप से घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


हालांकि मेहुल के वकील ने उसके अपहरण की कहानी सुनाते हुए उसकी जमानत की अर्जी दी है। मेहुल पीएनबी से 14 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में भगोड़ा घोषित है।  

कथित गर्लफ्रेंड बारबरा ने बताया, क्यूबा जाने की फिराक में था मेहुल
मेहुल चोकसी की कथित गर्लफ्रेंड बारबरा ने बुधवार को बताया कि मेहुल क्यूबा भागने की फिराक में था। उसे पकड़ लिया गया तो  वह अपहरण की झूठी कहानी गढ़ रहा है। बारबरा ने साथ ही मेहुल की पत्नी के उस दावे को भी खारिज किया कि मेहुल और वह दोस्त हैं।

बारबरा ने कहा, मैं मेहुल की गर्लफ्रेंड नहीं हूं, उससे पिछले साल ही मिली थी और मेहुल मुझसे दोस्ती करने के लिए बेताब था। उसने कई बार मुझे हीरा कारोबार में शामिल होने की पेशकश की। वह मुझे रोज मैसेज भेजता था लेकिन मैं महीने दो महीने में ही जवाब देती थी। मुझे उसके पैसे, तोहफे या गहनों की जरूरत नहीं।

मेहुल के प्रस्तावों को ठुकराया
बारबरा जाबरिका ने दावा किया कि वह चोकसी के साथ अक्सर कॉफी पीने, शाम को टहलने और डिनर पर भी जाया करती थी। बारबरा ने यह भी खुलासा किया है कि चोकसी ने अपना नाम राज बताया था और उसके आसपास सब इसी नाम से उसे पुकारते थे। बारबरा ने कहा कि  चोकसी ने उसके लिए होटल बुक कराने और उसकी फ्लाइट का टिकट का पैसा देने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन मैंने उसके प्रस्ताव ठुकरा दिए थे, क्योंकि इससे उम्मीदें बढ़ती और दुनिया गलत समझती। वह चोकसी के साथ बस दोस्त जैसे रहना चाहती थी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें