फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइवान में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से सर्वोच्च सैन्य अधिकारी समेत सात की मौत

Thu, 02 Jan 2020 11:00 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, ताइपे

सार

ताइवान के पहाड़ी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चीफ ऑफ मिलिट्री स्टाफ शेन यी-मिंग और अन्य सात लोगों की मौत हो गई। मिंग को पहले लापता बताया जा रहा था। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता शिह शुन वेन के अनुसार यूएच-60एम हेलिकॉप्टर के ताइपे के पास पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइवान में नए राष्ट्रपति के लिए होने वाले चुनाव से कुछ दिन पहले गुरुवार को एक हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार ताइवान के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी की मौत हो गई।
विज्ञापन


ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ताइपे के निकट पहाड़ों से ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर टकरा गया जिसमें सवार चीफ ऑफ जनरल स्टाफ शेन यी मिंग के अलावा सात अन्य सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई। मृतकों में तीन मेजर जनरल अधिकारी भी शामिल हैं।

चीफ ऑफ जनरल स्टाफ मिंग (62) और उनका दल हमेशा की तरह पूर्वोत्तर में स्थित इलान काउंटी में सैनिकों से मिलने जा रहा था। सरकार ने कहा है सर्वोच्च सैन्य अधिकारी मिंग का निधन होने के कारण सभी सैन्य इकाइयों में तीन दिन तक ध्वज आधा झुका रहेगा।
विज्ञापन


राष्ट्रपति साई इंग वेन के कार्यालय ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार की सभी गतिविधियां तीन दिन तक स्थगित कर दी हैं। सत्ताधारी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने भी तीन दिन तक चुनाव प्रचार स्थगित कर दिया है।

साई ने दुर्घटना से संबंधित एक ब्रीफिंग में कहा, 'आज के दिन हम सभी गहरे दुख में हैं क्योंकि हमारे कई उच्च स्तरीय सैन्य अधिकारियों की आधिकारिक सेवा के दौरान मृत्यु हो गई।' उन्होंने कहा, 'मैंने इस समय रक्षा मंत्री से सैन्य मनोबल बनाए रखने को कहा है जिससे हमारे देश की स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।'

गौरतलब है कि ताइवान में अमेरिका से खरीदे गए ब्लैक हॉक हेलीकाप्टर हाल के कई वर्षों में कई बार दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। मंत्रालय ने पूर्वोत्तर ताइवान में दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य के लिए सैनिकों को रवाना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें