फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया: जकार्ता में भीषण बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 16 की मौत, हजारों फंसे

Thu, 02 Jan 2020 09:48 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, जकार्ता
विज्ञापन
जकार्ता में बाढ़ - फोटो : TEMPO.CO
विज्ञापन

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भीषण बाढ़ के कारण नए साल का जश्न गम में तब्दील हो गया और इसके कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और हजारों अन्य लोग विस्थापित हो गए। बाढ़ के कारण एक हवाईअड्डे को भी बंद करना पड़ा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अगुस विबोवो ने बताया कि मानसून की बारिश और उफनती नदियों की वजह से कम से कम 169 इलाके जलमग्न हो गए। जकार्ता के बाहरी जिलों बोगोर एवं दीपोक जिलों में भूस्खलन हुआ।

उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। एजेंसी की ओर से जारी वीडियो और तस्वीरों में पानी में तैरती कारें दिखाई दे रही हैं। बाढ़ के कारण हजारों घर और इमारतें डूब गईं और प्राधिकारियों को बिजली और जलापूर्ति रोकनी पड़ी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर बाढ़ के पानी के आठ फुट ऊपर तक पहुंच जाने के कारण 31000 से अधिक लोगों को अस्थायी आश्रयगृहों में शरण लेनी पड़ी।

नागर विमानन के महानिदेशक पोलाना प्रमेस्ती ने बताया कि बाढ़ से जकार्ता हलीम पेरडानाकुस्माह घरेलू हवाईअड्डे का रनवे डूब गया और अधिकारियों को इसे बंद करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें