फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्र के सिनाई में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सात शांतिदूतों की मौत

Thu, 12 Nov 2020 10:40 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

मिस्र के सिनाई शहर में गुरुवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पांच अमेरिकी  समेत सात शांतिदूतों की मौत हो गई है। इजरायल और मिस्र के अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शांतिदूतों का एक हेलीकॉप्टर मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सात शांतिदूतों की मौत हुई है।

विज्ञापन

 
इजरायली अधिकारी ने बताया कि सिनाई में गुरुवार को हुए हादसे में मारे गए शांतिदूतों में पांच अमेरिकी हैं। मिस्र के अधिकारियों ने बताया कि ऐसा लगता है कि तकनीकी कारणों से दुर्घटना हुई है।

हेलीकॉप्टर बहुराष्ट्रीय बल ‘एमएफओ’ का था, जो इजरायल-मिस्र शांति समझौते की निगरानी करता है।दोनों देशों के अधिकारियों ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर यह जानकारी दी। दोनों को इस मामले में मीडिया से बात करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि हालांकि, पहले आई खबरों में मिस्र के सिनाई शहर में गुरुवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में छह अमेरिकी अमेरिकी नागरिक समेत आठ लोगों की मौत होने की जानकारी मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें