फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हीर रांझा’ फिल्म की अभिनेत्री फिरदौस का लाहौर में निधन

Thu, 17 Dec 2020 03:24 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लाहौर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री फिरदौस बेगम का बुधवार को यहां निधन हो गया। वह 73 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि ब्रेन हैमरेज के कारण उन्हें मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्ष 1970 से 80 के बीच पाकिस्तानी फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री फिरदौस ने अपना फिल्मी सफर 1963 में शुरू किया था, जिसमें वह सहायक भूमिका में थीं।

विज्ञापन


अभिनेत्री को 1965 में फिल्म मलंगी में ब्रेक मिला और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। 1970 में फिल्म हीर रांझा ने उन्हें मशहूर कर दिया। फिरदौस ने 150 से ज्यादा पंजाबी, उर्दू और पश्तो फिल्मों में काम किया।

उन्होंने अपने साथी अभिनेता अकमल खान से शादी की, जिनकी 1967 में मौत हो गई। उसके बाद उन्होंने इजाज दुर्रानी से दूसरी शादी की। दुर्रानी हीर रांझा में मुख्य भूमिका में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें