पाकिस्तान के दो शहरों में तेज बारिश और तूफान की वजह से आफत आ गई है। इस्लामाबाद और रावलपिंडी में बारिश का पानी भरने से सीवरेज सिस्टम में समस्याएं आ गई हैं। वहीं, दूसरी ओर पारिवारिक झगड़े से गुस्साए एक शख्स ने अपने तीन साल के भतीजे को नहर में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने पहले ही जानकारी दे दी थी कि इस्लामाबाद और रावलपिंडी में 58 मिमी बारिश होगी। तेज बारिश के चलते शहरों में पानी जमा हो गया है, जिससे सीवर लाइनें अवरुद्ध हो गई हैं। वहीं, सिर्फ रावलपिंडी की बात करें तो यहां की सड़के, खासकर बोहर बाजार, मोती बाजार, जामिया मस्जिद रोड और सादिकाबाद में पानी भर गया है।
सीवर लाइनों के अवरुद्ध होने से लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर रहा है। जल एवं स्वच्छता एजेंसी (WASA) के प्रबंध निदेशक मुहम्मद तनवीर ने बताया कि टीम निचले इलाकों में जल निकासी के लिए मशीनरी के साथ जमीन पर मौजूद है।
मौसम विभाग के अनुसार, कटारियां और गवालमंडी में नाला लाई में पानी का बहाव क्रमश: नौ और आठ फीट है। नाले के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
भाई से लड़ाई, भतीजे को चोट
पाकिस्तान के हफीजाबाद से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां के गढ़ी गौस इलाके में तीन दिन पहले एक शख्स ने भाई से लड़ाई के चलते अपने भतीजे को मार डाला।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक शख्स की अपने भाई से लड़ाई हुई थी। इसी के चलते वह गुस्से में था। उसने आव देखा न ताव तीन साल के मासूम भतीजे को नहर में धक्का दे दिया। बच्चे का शव करीब तीन दिन बाद बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि घटना का सीसीटीवी फुटेज बरामद किया गया है।
पाकिस्तान के पंजाब में मौसम की मार, 20 मरे