फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में बारिश व बर्फबारी से 93 की मौत, कई लापता, राजमार्ग प्रभावित

Tue, 14 Jan 2020 07:32 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वेटा/मुजफ्फराबाद/काबुल
विज्ञापन
पाकिस्तान में भारी बर्फबारी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भारी बर्फबारी के चलते पाक-अफगानिस्तान सीमावर्ती इलाकों में बड़े स्तर पर हिमस्खलन और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इनके चलते पाकिस्तान में 57 लोगों के मरने व 40 के घायल होने की खबरें हैं। जबकि अफगानिस्तान में 18 लोग मारे जा चुके हैं। बर्फबारी से प्रभावित इलाकों में कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बाढ़ और बर्फबारी से कई गांव और राजमार्ग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन इन इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने की कोशिशों में जुटा है लेकिन बाढ़ और बारिश से राहत कार्यों में काफी दिक्कतें आ रही हैं। राजमार्गों को साफ कर दोबारा खोलने में भी कई परेशानियां आ रही हैं। क्वेटा-चमन राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो चुका है।

इसी तरह पाकिस्तान अफगानिस्तान को जोड़ने वाले खोजक पास हाईवे के दोनों तरफ पूरा यातायात अस्तव्यस्त हो गया है। अफगानिस्तान में भी कई हाईवे बंद कर दिए गए हैं। बर्फबारी ने गिलगित-बाल्टिस्तान में पिछले 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जबकि बलूचिस्तान में 20 वर्ष का रिकॉर्ड टूटा है। बारिश, बाढ़ और बर्फबारी से कई घरों की छतें टूटकर गिर गई हैं, जिनमें दबकर कुल 11 लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन

काबुल में माइनस 15 डिग्री पहुंचा पारा

अफगानिस्तान के प्रांतीय अधिकारियों के मुताबिक खराब मौसम की वजह से अफगानिस्तान के ज्यादातर राजमार्ग बंद हो गए हैं। कंधार प्रांत में गवर्नर के प्रवक्ता बहिर अहमदी ने कहा कि दक्षिणी कंधार में आठ लोग मारे गए हैं। पश्चिमी हेरात प्रांत में एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित सात लोगों की मौत हो गई।  हेलमंद प्रांत में गवर्नर के प्रवक्ता उमर जवाक के मुताबिक दक्षिणी हेलमंद प्रांत में तीन लोग मारे गए हैं। राजधानी काबुल में पारा माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक पंहुच गया है। सड़कों पर जमी बर्फ की वजह से लोग कई मील पैदल चलने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें