फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Head of Islamic State Killed: इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट का प्रमुख मारा गया; इराकी प्रधानमंत्री का दावा

Sat, 15 Mar 2025 09:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, बगदाद

सार

इराक के प्रधानमंत्री अल-सुदानी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक बयान में कहा, 'इराक के लोग आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी प्रभावशाली जीत जारी रखे हुए हैं।'
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अब्दल्लाह माकी मोसलेह अल-रिफाई को मार गिराया गया है। इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने शुक्रवार को इस बात का दावा किया। उन्होंने एलान किया कि इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अब्दल्लाह माकी मोसलेह अल-रिफाई को ढेर कर दिया गया है। इराक में एक सशक्त अभियान चलाया था और इस दौरान उसे मार गिराया गया। अब्दल्लाह माकी मोसलेह अल-रिफाई  को 'अबु खदीजा' के नाम से भी जाना जाता था।

विज्ञापन


यह अभियान इराकी राष्ट्रीय खुफिया सेवा और अमेरिकी बलों ने मिलकर चलाया था। इराक के प्रधानमंत्री अल-सुदानी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक बयान में कहा, 'इराक के लोग आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी प्रभावशाली जीत जारी रखे हुए हैं।' बयान में कहा गया कि अबु खदीजा आतंकवादी संगठन का ‘डिप्टी खलीफा’ था और इराक तथा विश्व के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक था।

ट्रंप ने कही यह बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार रात अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ' पर कहा, 'आईएसआईएस के भगोड़े कट्टरपंथी को आज इराक में मार दिया गया। हमारे साहसी योद्धाओं ने इराकी सरकार और कुर्दिश क्षेत्रीय प्रशासन के सहयोग से उसे खोजकर मार गिराया।'
विज्ञापन


इराक के पश्चिमी प्रांत अनबर में चलाया गया था ऑपरेशन
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान इराक के पश्चिमी प्रांत अनबर में चलाया गया था। वहीं एक अन्य अधिकारी के अनुसार, अभियान गुरुवार की रात शुरू किया गया था, लेकिन अल-रिफाई की मौत की पुष्टि शुक्रवार को हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें