फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई में बोले इमरान खान, पाकिस्तान में हैं सिखों के पवित्र स्थल

Mon, 11 Feb 2019 09:49 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को यूएई में कहा कि उनके मुल्क में सिखों का अत्यंत पवित्र स्थान हैं और देश अल्पसंख्यक समुदाय के लिए उन स्थलों को खोल रहा है।

विज्ञापन


खान ने पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान के करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब को भारत के गुरुदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा से जोड़ने वाले गलियारे की नींव रखी थी। दरबार साहिब में सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपना अंतिम वक्त बिताया था। 

खान यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निमंत्रण पर वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट के सातवें संस्करण में भाग लेने के लिये संयुक्त अरब अमीरात की एक दिन की यात्रा पर आए हैं। खान ने कहा, ‘हमारे पास सिखों का पवित्र स्थल है और हम सिखों के लिए उन स्थलों को खोल रहे हैं।’  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें