फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली आएंगे जेलेंस्की? ‘जी-20 में यूक्रेन के राष्ट्रपति शामिल…’, अमेरिका बोला; जानें मामला

Fri, 08 Sep 2023 01:28 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

जेक सुलविन ने कहा कि हमने हाल ही में जेद्दा में देखा था कि ग्लोबल साउथ सहित जी20 के कई प्रमुख देश संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता सहित समायोजन और शांति के सिद्धांतों पर बात करने के लिए यूक्रेनियन के साथ एक ही कमरे में बैठे थे।
विज्ञापन
अमेरिकी एनएसए सुलिवन यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ बात करते। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि मेरा मानना है कि भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का शामिल होना एक अच्छी बात होगी।

सुलिवन एयर फोर्स वन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। इस दौरान, पत्रकारों ने जी-20 शिखर सम्मेलन में जेलेंस्की को आमंत्रित नहीं किए जाने के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने कहा कि हमारी नजर से देखें तो जब भी राष्ट्रपति जेलेंस्की को किसी बैठक को संबोधित करने का अवसर मिलता है, तो यह अच्छी बात है।

उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की मेज पर बैठे सभी नेताओं को शामिल करने की अपनी क्षमता में अथक रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने हाल ही में जेद्दा में देखा था कि ग्लोबल साउथ सहित जी20 के कई प्रमुख देश संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता सहित समायोजन और शांति के सिद्धांतों पर बात करने के लिए यूक्रेनियन के साथ एक ही कमरे में बैठे थे।

उन्होंने कहा कि इसलिए हम जहां हैं, उसके बारे में मुझे अच्छा लग रहा है। हालांकि अमेरिका का मानना है कि इस जी-20 में जेलेंस्की की भूमिका होना एक अच्छी बात होगी।

इससे पहले मार्च में विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा था कि जी-20 प्रेसीडेंसी के लॉन्च के समय विदेश मंत्रालय ने उन देशों के बारे में विवरण साझा किया था, जिन्हें अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।

हाल ही में, जब उनसे पूछा गया कि क्या यूक्रेन मार्च में जी-20 मंत्रियों की बैठक में भाग लेगा? इस पर क्वात्रा ने कहा था कि जी-20 की अध्यक्षता मिलने के समय हमने जो प्रेसवार्ता की थी, उसमें यह स्पष्ट कर दिया गया था कि किन देशों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है, जिसमें जाहिर तौर पर जी-20 सदस्य भी शामिल हैं। उन देशों की सूची आपके साथ साझा की गई थी। उस सूची में कोई बदलाव या वृद्धि नहीं की है।

दो दिन होगा सम्मेलन

गौरतलब है, भारत इस साल जी-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। ऐसे में नौ और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सहित कई देशों के नेताओं का दिल्ली में जमावड़ा होगा। हालांकि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हो रहे हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें