हसन रूहानी दूसरी बार बने ईरान के राष्ट्रपति
- फोटो : Getty
हसन रूहानी दूसरी बार ईरान के राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। सरकारी टेलीविजन ने उन्हें दूसरी बार राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है।
चुनाव समिति के प्रमुख अली असग़र अहमदी के अनुसार मतगणना पूरी गई है और हसन रूहानी को चार करोड़ वोट मिले हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार उनके विरोधी उम्मीदवार एक करोड़ 15 लाख वोट मिले हैं।
रुहानी के विपक्षी के तौर पर चुनाव लड़े 56 साल के रईसी कट्टरपंथी न्यायविद हैं। उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामनेई का क़रीबी माना जाता है। उनके 'कट्टरपंथी' प्रतिद्वंद्वी इब्राहिम रईसी ने मतदान में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। उन्होंने रूहानी के समर्थकों पर वोटिंग बूथों पर सैकड़ों प्रतिबंधित तरीकों से प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगाया है।
ईरान में 70 फ़ीसदी मतदान दर्ज़ किया गया था। बता दें कि वोटरों का उत्साह को देखते हुए वोट देने का समय 5 घंटे आगे बढ़ाना पड़ा था। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतदान की अवधि 'अनुरोध' और 'उत्साही मतदाताओं की भागेदारी' को देखते हुए बढ़ाई गई थी।