अमेरिका के टेनेसी में स्थित एक कैथोलिक स्कूल से हैरी पॉटर की किताबों को हटा दिया गया है। स्कूल के पादरी ने ये कहते हुए इन किताबों को हटाया है कि इन्हें पढ़ते हुए पाठक बुरी आत्माओं से जुड़ते हैं।
द टेनसियन की ओर से भेजी गई ईमेल के मुताबिक नैशविले के सेंट एडवर्ड कैथोलिक स्कूल के डैन रेहिल ने कहा है कि उन्होंने अमेरिका और रोम में धार्मिक विशेषज्ञों से परामर्श किया है जिन्होंने पुस्तकों को हटाने की सिफारिश की।
रेहिल ने लिखा है कि हैरी पॉटर की किताबों में इस्तेमाल होने वाले शाप और मंत्र वास्तविक श्राप और मंत्र हैं। जब कोई व्यक्ति इन्हें पढ़ता है तो वह बुरी आत्माओं को आमंत्रित करता है। ये पढ़ने वाले व्यक्ति को जोखिम में डाल देता है।
बता दें कि, अमेरिका के कैथोलिक स्कूलों में लेखक जेके रॉलिंग की लिखी हैरी पॉटर सीरीज की किताबें पाठ्यक्रम में शामिल हैं। कंपलीट फिक्शन की इन किताबों के जरिए बच्चों को इमैजिनेशन पावर से सीधे जोड़ा जाता है। अब अमेरिका में कई धार्मिक पुजारियों ने कहा है कि इन किताबों में कई मंत्र लिखे हैं जो कि किताब का पात्र इस्तेमाल करता है, लेकिन ये मंत्र अगर उच्चारित किए गए तो उनका असर सही होता है।