फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल के अमेरिकी हरीश कोटेचा को बेघर बच्चों की सेवा के लिए मिला सैंड्रा नीस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

Wed, 14 Oct 2020 01:06 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
भारतीय मूल के अमेरिकी हरीश कोटेचा - फोटो : twitter
विज्ञापन

भारतीय मूल के अमेरिकी परोपकारी हरीश कोटेचा को अमेरिका में बेघर बच्चों और युवाओं की जरूरत पूरी करने के लिए और उनके काम को सम्मान देने के लिए प्रतिष्ठित सैंड्रा नीस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया है। नेशनल एसोसिएशन फॉर द एजुकेशन फॉर बेसिक एजुकेशन एंड यूथ (एनएईएचसीवाई) ने यह सम्मान 9 अक्तूबर को 32 वें वार्षिक सम्मेलन में दिया।

विज्ञापन


सैंड्रा नीस लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
सैंड्रा नीस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड उन लोगों को हर साल दिया जाता है जिन्होंने अथक परिश्रम करके बच्चों के लिए सुरक्षा और आश्रय सुनिश्चित करने के लिए काम किया हो। बयान में कहा गया कि एनएईएचसीवाई का निदेशक मंडल कोटेचा की कार्य क्षमता से प्रभावित रहा। उनकी संस्था चार अमेरिकी शहरों में यह सेवा दे रही है।
अमेरिका में हिंदू चैरिटी के तहत यह कार्यक्रम स्कूल वर्ष की शुरुआत में ही बेघर छात्रों के लिए स्कूली जरूरतों की पूर्ति करता है। अब तक 11,000 से कम आय वाले बच्चों को कोटेचा की संस्था कई उपहार दे चुकी है। 550 से अधिक छात्रों ने व्यावसायिक छात्रवृत्ति भी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें