फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनस 20 डिग्री में आइस एंड स्नो वर्ल्ड पार्क में बर्फ की कलाकृतियां देखने पहुंच रहे लोग

Wed, 26 Dec 2018 12:46 PM IST
पूजा मेहरोत्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Harbin Ice and Snow World
हाड़ कंपा देने वाली ठंड में चीन में लगने वाला स्नो वर्ल्ड पार्क खुल गया है। -20 डिग्री तापमान में 2000 कलाकारों ने बर्फ से बनी कलाकृतियां बनाई हैं। इन कलाकारों ने दिन रात मेहनत कर इस अनोखी कलाकृतियों को बनाया है।
विज्ञापन

2 of 6
Harbin Ice and Snow World
हर साल चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत के हार्बिन शहर में बर्फ से बनी कलाकृतियों का आइस एंड स्नो वर्ल्ड का आयोजन किया जाता है। यह फेस्ट दो महीने तक चलेगा और यह विश्व का अपनी तरह का इकलौता पार्क है। आगामी 4 जनवरी को शुरू होने वाला यह उत्सव फरवरी के आखिर तक चलेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
Harbin Ice and Snow World
इस सलाना उत्सव में न सिर्फ चीन के लोग बल्कि दुनियाभर के पर्यटक इस फ्रोजन सिटी आते हैं और बर्फ की बनी कलाकृतियों का आनंद लेते हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों से करीब 2019 कलाकार दिनरात बर्फ की कलाकृतियां बना रहे हैं।

4 of 6
Harbin Ice and Snow World
यह पूरा पार्क छह लाख वर्ग मीटर में फैला है इसलिए इसे स्नो वर्ल्ड भी कहते हैं। इस पार्क में अपनी कला का जलवा दिखाने देश-विदेश के कलाकार भाग लेते हैं। बता दें कि हेइलोंगजियांग प्रांत काफी ठंडा है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Harbin Ice and Snow World
यही ठंडापन इस इलाके के आय का सबसे बड़ा स्त्रोत बन चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रांत में 2017 में देश-विदेश के 12 करोड़ पर्यटक पहुंचे। इनसे उसे 1.72 लाख करोड़ रुपये की आय हुई। बता दें कि स्नो फेस्टिवल के दौरान यहां का तापमान माइनस 23 डिग्री सेल्सियस होता है। जमा देने वाले इस माहौल में करीब 40 देशों के कलाकार 150 से ज्यादा कार्यक्रमों में अपना हुनर दिखाते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Harbin Ice and Snow World
हर साल इसकी प्रसिद्धी को देखते हुए इसका फेस्टिवल का आकार प्रकार बड़ा होता जा रहा है। पिछले साल यह पार्क 8 लाख वर्ग मीटर में बनाया गया था, जिसमें 1.5 लाख घन मीटर बर्फ उपयोग की गई थी। यह बर्फ 2016 की तुलना में 30 हजार घन मीटर अधिक उपयोग की गई थी। पार्क में स्कल्पचर बनाने में 1.8 लाख बर्फ के क्यूब का इस्तेमाल हुआ था।  बता दें कि यह फेस्टिवल करीब 35 साल से आयोजित किया जा रहा है और इसे देखने हर दिन करीब एक लाख से अधिक लोग आते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें