फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनान में रूसी दूतावास में फेंका गया ग्रेनेड, जांच में जुटी पुलिस 

Wed, 27 Mar 2019 07:32 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

यूनान की राजधानी एथेन्स में रूसी वाणिज्य दूतावास के बरामदे में शुक्रवार को एक ग्रेनेड फेंका गया। यह देश के घोर वामपंथी समूहों द्वारा किए जाने वाले हमलों की तरह है।

विज्ञापन


पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि एथेंस के हलांद्री उपनगर इलाके की तुरंत घेराबंदी कर दी गई और बम निरोधक विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजा गया। ग्रेनेड फटा नहीं और कोई भी घायल नहीं हुआ।

यह हमला भारतीय समयानुसार करीब साढ़े सात बजे हुआ। अभी किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। ऐसा बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल पर आए एक या दो व्यक्तियों ने ग्रेनेड फेंका। पुलिस बाद में मध्य एथेंस में जली हुई पाई गई एक मोटरसाइकिल से इसकी कड़ियों के जुड़ने की संभावना की जांच कर रही है। हमले के समय वाणिज्य दूतावास बंद था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें