इस्राइल-हमास संघर्ष के बाद गाजा का हाल
- फोटो : एएनआई (फाइल)
हमास के एक नेता ने कहा कि चरमपंथी समूह शनिवार छह जीवित इस्राइली बंधकों को रिहा करेगा। इससे पहले गुरुवार को चार बंधकों के शवों को लौटाया जाएगा, जिन 'बिबास परिवार' के शव भी होंगे। बिबास परिवार इस्राइल के लिए युद्ध में दुख और तकलीफ का प्रतीक बना है। एसोसिएटेड प्रेस ने यह जानकारी दी।
अक्तूबर 2023 में बिबास परिवार को बनाया गया था बंधक
शिरी बिबास और उनके दोनों बेटे अरियल और कफीर को सात अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के बाद बंधक बना लिया गया था। इनका हाल भी बाकी बंधकों की तरह था। ये भी उनकी तरह असहाय महसूस कर रहे थे। इस्राइल इसको लेकर चिंतित है कि उनके साथ क्या हो रहा है। उसने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि वह जीवित हैं या नहीं।
हमास नेता प्री-रिकॉर्डेड बयान में की घोषणा
हमास नेता खलील अल-हया ने मंगलवार को प्री-रिकॉर्डेड बयान में इस फैसले की घोषणा की। अल-हया ने कहा कि बिबास परिवार के शव भी उनमें शामिल हैं, जिन्हें गुरुवार को वापस किया जाएगा। हालांकि उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।
बंधकों की रिहाई की योजना क्यों हुआ बदलाव, स्पष्ट नहीं
शनिवार को रिहा किए जाने वाले छह बंधक गाजा में संघर्षविराम के पहले चरण के तहत रिहा होने वाले आखिरी जीवित बंधक होंगे। इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि शनिवार को तीन बंधक रिहा किए जाएंगे। हालांकि, हमास ने इस योजना में बदलाव क्यों किया है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है।
संघर्षविराम का दूसरा चरण कठिन, स्थायी युद्धविराम की शर्त
दोनों पक्षों ने संघर्षविराम के दूसरे और अधिक कठिन चरण पर अभी तक बातचीत नहीं की है। इस चरण में हमास दर्जनों और इस्राइली बंधकों को रिहा करेगा, बदले में इस्राइल के साथ स्थायी संघर्षविराम और उसकी गाजा पट्टी से वापसी की शर्तें होंगी।
संबंधित वीडियो-