फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: 'समय तेजी से बीत रहा', हमास ने जारी किया बंधकों का भावुक Video; इस्राइल ने कहा- हम इससे डरने वाले नहीं

Sun, 02 Mar 2025 10:06 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

वीडियो में दिख रहा है कि दोनों भाई किस तरह से भावुक हैं और अपनी सरकार से अपील कर रहे हैं कि वे युद्धविराम समझौते के लिए मान जाएं। हालांकि इस्राइल सरकार ने इसे प्रोपेगेंडा वीडियो बताया है और इसे हमास का दिमागी खेल बताया। 
विज्ञापन
हमास द्वारा जारी वीडियो से निकाली गई तस्वीर - फोटो : एक्स/yisraelofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते का पहला चरण कल यानी एक मार्च को खत्म हो गया। अभी तक दूसरे चरण के लिए दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच हमास ने बंधकों का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दो बंधक भाइयों को दिखाया गया है। इनमें से एक भाई को शनिवार को रिहा कर दिया गया, जबकि दूसरा अभी भी हमास की कैद में है। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों भाई किस तरह से भावुक हैं और अपनी सरकार से अपील कर रहे हैं कि वे युद्धविराम समझौते के लिए मान जाएं। हालांकि इस्राइल सरकार ने इसे प्रोपेगेंडा वीडियो बताया है और इसे हमास का दिमागी खेल बताया। 
विज्ञापन


हमास ने जारी किया बंधकों का भावुक वीडियो
वीडियो में दो भाई इएर होर्न (46 वर्षीय) और ईटन होर्न (38 वर्षीय) दिख रहे हैं। इएर को शनिवार को दो अन्य बंधकों के साथ हमास ने रिहा कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि ईटन ने खुद को छूट जाने पर दुख जताया और कहा कि 'मेरा भाई छूट रहा है, जिससे मैं बेहद खुश हूं, लेकिन एक परिवार को अलग करना बिल्कुल भी सही नहीं है।' इसके बाद नाराजगी जताते हुए ईटन ने कहा कि 'सभी को बाहर निकालों और हमारे जीवन को अब और बर्बाद मत करो। मुझे मेरे भाई के बिना यहां मरने के लिए छोड़ा जा रहा है।'

अपनी सरकार से नाराजगी जताते हुए ईटन ने कहा कि 'क्या आप पागल हो गए हैं। मेरा भाई जा रहा है और मैं यहीं पर फंसा हूं।' इसके बाद ईटन ने इस्राइली सरकार से दूसरे चरण के युद्ध विराम समझौते पर हस्ताक्षर करने की अपील की। इसके बाद वीडियो के अंत में दिखाया गया कि 'समय तेजी से बीत रहा है'।
विज्ञापन


इस्राइल सरकार ने की आलोचना
इस्राइल ने इस वीडियो की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाए और इसकी तीखी आलोचना की। इस्राइल की सरकार ने इसे हमास का प्रोपेगेंडा और दिमागी खेल बताया। इस्राइली पीएम के ऑफिस से जारी बयान में कहा गया कि 'हमास एक आतंकी संगठन है और उसने एक बार फिर एक निर्दयी प्रोपेंगेंडा वीडियो जारी किया है, जिसमें हमारे बंधकों को दिमागी लड़ाई का हिस्सा बनाया गया है। इस्राइल हमास के प्रोपेगेंडा से जरा भी विचलित नहीं होगा और हम आपने बंधकों को लाने के प्रयास में लगातार जुटे रहेंगे।'
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें