फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: बंधकों की रिहाई के समझौते से पहले हमास ने रखी यह शर्त, क्या धरी की धरी रह जाएगी अमेरिका-कतर की योजना?

Tue, 30 Jan 2024 07:09 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम

सार

द टाइम्स ऑफ रिपोर्ट ने बताया कि हमास ने बंधक समझौते के प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए एक शर्त लगा दी है। हमास का कहना है कि जब तक सभी इस्राइली सैनिक गाजा से वापस नहीं हो जाते, तबतक वह किसी समझौते को स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन
इस्राइली झंडा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच स्थायी युद्धविराम और हमास से बंधकों की रिहाई के लिए एक बार फिर चर्चाएं बढ़ गईं हैं। इस्राइल के साथ-साथ अमेरिका, मिस्र और कतर भी समझौते का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन अगर इस्राइल के बड़े अखबार की मानें तो समझौते से पहले ही आंतकी संगठन हमास ने एक बड़ी शर्त रख दी। 

समझौते से पहले इस्राइल को हमला बंद करना पड़ेगा: हमास

विज्ञापन

द टाइम्स ऑफ रिपोर्ट ने बताया कि हमास ने बंधक समझौते के प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए एक शर्त लगा दी है। हमास का कहना है कि जब तक सभी इस्राइली सैनिक गाजा से वापस नहीं हो जाते, तबतक वह किसी समझौते को स्वीकार नहीं करेगा। दरअसल, हमास ने पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन के साथ एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि किसी भी शांति समझौते में संघर्ष की पूर्ण समाप्ति और गाजा से इस्राइली सैनिकों की पूर्ण वापसी जरूर शामिल होनी चाहिए। बयान में हमास ने इस पर जोर दिया। बयान में उन्होंने आगे कहा कि समझौते से पहले इस्राइल को हमला बंद करना पड़ेगा। इस्राइली अखबार की मानें तो हमास बंधक समझौते को अस्वीकार कर सकता है।

कतर पीएम ने जताई उम्मीद
कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने सोमवार को वाशिंगटन में आयोजित अटलांटिक काउंसिल को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शेष बंधकों की रिहाई और गाजा में स्थाई युद्धविराम के समाधान खोजने के लिए हुई वार्ता प्रगति पर है। रविवार को हुई वार्ता में चीजों को वापस समान्य और पटरी पर लाने के लिए चर्चा की गई। बंधकों की रिहाई और स्थाई युद्धविराम के लिए हमने कुछ आधार तैयार किए है, जो दोनों पक्षों को उम्मीद है कि स्वीकार्य हो। हालांकि, बैठक में प्रस्तावित रूपरेखा को हमास को सूचित करना बाकी है। हालांकि, हमें अभी नहीं पता कि हमास इस पर कैसे प्रतिक्रिया दे। अगर हमास को भी शांति चाहिए तो उसे भी इस बैठक में सकारात्मक रूप से शामिल होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें