फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: इस्राइल ने जारी की गाजा के युवक की कॉल रिकॉर्डिंग, कहा- हमास आंतकी जानवर है, अल्लाह इन सभी को सजा देगा

Mon, 15 Jan 2024 02:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फलस्तीनी नागरिक ने हमास के लोगों को जानवर बताया है। नागरिक ने कहा कि अल्लाह हमें हमास के आंतकियों से बचाए। यहां सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि मेरे आस-पास के सभी लोग हमास से परेशान हैं। अल्लाह इन आतंकियों को श्राप देगा। अल्लाह उन्हें भी श्राप देगा, जो हमास का समर्थन करते हैं। हमास ने हमें बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
इस्राइल ने गाजा पट्टी पर बरसाए बम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस्राइल के प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों ने आतंकवादी समूह हमास को बर्बाद करने की कसम खाई है। इस बीच रविवार को इस्राइली रक्षा बलों ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की, जिसमें गाजा के नागरिक हमास का तिरस्कार कर रहे हैं। वे हमास को गाजा की सत्ता से हटाने के लिए इस्राइली सेना को प्रोत्साहित कर रहे हैं। 

हमास की प्रताड़ना से परेशान

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली सेना द्वारा जारी किए गए वीडियो में एक फलस्तीनी नागरिक ने हमास के लोगों को जानवर बताया है। नागरिक ने कहा कि अल्लाह हमें हमास के आंतकियों से बचाए। यहां सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि मेरे आस-पास के सभी लोग हमास की प्रताड़ना से परेशान हैं। अल्लाह इन आतंकियों को श्राप देगा। अल्लाह उन्हें भी श्राप देगा, जो हमास का समर्थन करते हैं। हमास ने हमें बर्बाद कर दिया है। आतंकियों ने हमें 100 साल पीछे धकेल दिया है। अल्लाह उनको सबक सिखाए। आंतकी इंसान नहीं है, जानवर है।  

आतंकी प्रमुख विदेशों में हैं
सेना द्वारा जारी की गई रिकॉर्डिंग में फलस्तीनी युवक ने आगे कहा कि हमास के अधिकारी फलस्तीन से बाहर विदेश में बैठे हैं। वे तो सुरक्षित हैं। हम परेशान हैं। मैं यहां अकेला हूं। मेरा सब बर्बाद हो गया है। यहां मेरा सब कुछ नष्ट हो गया है। लेकिन आंतकी विदेश में बैठे हैं। होटल के आलीशान कमरों में हैं। युवक ने सेना से कहा कि हमें इनके चंगुल से बाहर निकालो।

चार लाख अमेरिकी डॉलर के इनाम की घोषणा

विज्ञापन

दरअसल, इस्राइली रक्षा बल सोशल मीडिया और गाजा पट्टी में पर्चे फेंककर गाजावासियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। आईडीएफ फलस्तीन के नागरिकों से कह रहे हैं कि अगर किसी के पास 136 इस्राइली बंधकों और हमास के कमांडरों और वरिष्ठ अधिकारियों के ठिकाने की जानकारी है तो हमें जरूर बताएं। इस्राइल ने क्षेत्र में एलान किया है कि हमास प्रमुख याह्या सिनवार की जानकारी देने वाले व्यक्ति को चार लाख अमेरिकी डॉलर इनाम स्वरूप दिए जाएंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें