फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र ने कहा मुस्लिम मानवीय अधिकारों का सम्मान करे चीन 

Wed, 01 May 2019 07:54 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
UN Secretary-General Antonio-Guterres
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा है कि चीन को उइगर मुस्लिमों के मानवीय अधिकारों का सम्मान करना होगा। उन्होंने चीन के शिनजियांग प्रांत के उइगर मुस्लिमों की स्थिति पर चीन के नेताओं के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही। महासचिव ने बीजिंग में चीन के बेल्ट एवं रोड फोरम (बीआरएफ) में शामिल होने के बाद यह मसला उठाया था। इस दौरान उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी इस मुद्दे पर बात की थी।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टेफेन दिजाररिक ने कहा, महासचिव ने चरमपंथ के खिलाफ लड़ते हुए मानवाधिकार का सम्मान करने पर दिया दिया है। उन्होंने चीन यात्रा के दौरान इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष और हिंसक चरमपंथ से बचाव में मानवाधिकारों का पूरी तरह सम्मान किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि 10 लाख से अधिक उइगर मुस्लिमों और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यकों को शिनजियांग के नजरबंद शिविरों में रखा गया है। बीजिंग का दावा है कि यह शिविर व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र हैं ताकि लोगों को चरमपंथ से दूर रखा जा सके।

बीजिंग नाराज, कहा- आंतरिक मामलों में न हो हस्तक्षेप

चीन ने मंगलवार को गुटेरस द्वारा उठाए गए उइगर मुस्लिमों के मुद्दे पर अपना बचाव किया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि चीन समानता और आपसी सम्मान के आधार पर सभी पक्षों के साथ मानवाधिकार मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार है। लेकिन हम मानवाधिकारों के मुद्दों के बहाने चीन के आंतरिक मामलों में किसी भी हस्तक्षेप का दृढ़ता से विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें