फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mexico Gunmen Fire: मेक्सिको में फुटबॉल मैदान पर बंदूकधारियों ने चलाई अंधाधुंध गोली; 11 लोग मारे गए, 12 घायल

Mon, 26 Jan 2026 03:14 PM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी

सार

 Mexico Gunmen Fire: मेक्सिको में फुटबॉल मैदान में मैच के बीच गैंगवॉर की भयानक घटना सामने आई है। जिसमें ताबड़तोड़ फायरिंग में अबतक 11 लोगों की जान चली गई। दरअसल, शहर पहले से फैले गैंगवॉर से जूझ रहा है। इस बीच गोलीबारी की ताजा घटना ने दहशत का माहौल बना दिया है।
विज्ञापन
गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेक्सिको में गैंगवार का भयानक रूप देखने को मिला है। मध्य मेक्सिको में एक फुटबॉल मैदान पर बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए और 12 घायल हो गए। सलामांका के मेयर सीजर प्रीतो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि बंदूकधारी एक फुटबॉल मैच खत्म होने के बाद आए थे।
विज्ञापन


हिंसा कंट्रोल करने के लिए राष्ट्रपति से मदद की अपील
घटनास्थल पर 10 लोगों की मौत हो गई और एक की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। मेयर ने बताया कि घायलों में एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल हैं। प्रीतो ने कहा कि यह हमला शहर में 'अपराध की लहर' का हिस्सा था और उन्होंने हिंसा को कंट्रोल करने के लिए राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम से मदद की अपील की है।

लोकल गैंग की वर्चस्व वाले समूह से जंग
घटना को लेकर गुआनाजुआतो राज्य के अभियोजक कार्यालय ने कहा कि वह जांच कर रहा है और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के लिए संघीय अधिकारियों के साथ संपर्क साधा गया है। बता दें कि पिछले साल गुआनाजुआतो में मेक्सिको में सबसे ज्यादा हत्याएं हुई थीं। यहां का एक लोकल गैंग जिसका नाम सांता रोजा डी लीमा है, उसमें और मेक्सिको के शक्तिशाली जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल के बीच लड़ाई चल रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Mexico: 'मुझे नहीं दिखता कार्रवाई का खतरा', ट्रंप की धमकी के बाद मेक्सिको की राष्ट्रपति शीनबाम का बड़ा बयान
विज्ञापन


देश के अंदर बढ़ती गैंगवार की घटनाएं
मेयर ने घटना को लेकर कहा कि दुर्भाग्य से, कुछ आपराधिक समूह अधिकारियों को अपने अधीन करने की कोशिश कर रहे हैं, जो वे हासिल नहीं कर पाएंगे। देश के अंदर बढ़ती गैंगवार की घटनाओं के बीच मेक्सिको सरकार का कहना है कि देश में 2025 में हत्या दर 2016 के बाद सबसे कम थी, जो कि प्रति 100,000 निवासियों पर 17.5 हत्याएं बताई गई हैं। हालांकि विश्लेषकों ने चेतावनी दी कि ये संख्याएं देश में हिंसा की पूरी तस्वीर नहीं दिखा सकती हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें