फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nigeria: नाइजीरिया के बेन्यू राज्य में बंदूकधारियों ने बाजार में गोलीबारी की, 50 लोगों की मौत

Fri, 07 Apr 2023 03:58 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नाइजीरिया

सार

अधिकारियों ने कहा कि हमले का शक स्थानीय चरवाहों पर है। किसानों ने चरवाहों पर पशुओं को चराने और उनकी फसल  को नष्ट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-मध्य नाइजीरिया के बेन्यू राज्य में गुरुवार को बंदूकधारियों ने कम से कम 50 लोगों की हत्या कर दी। हालांकि, अभी हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन की तरफ से नहीं ली गई है। अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय चरवाहों पर हमले का संदेह था, जो अतीत में उत्तर-मध्य नाइजीरिया में भूमि विवादों को लेकर किसानों से भिड़ चुके हैं।
विज्ञापन


ओटुक्पो स्थानीय सरकार के अध्यक्ष रुबेन बाको ने कहा कि बेन्यू राज्य के उमोगिदी गांव में बंदूकधारियों ने 47 लोगों की हत्या कर दी, जबकि एक दिन पहले भी बंदूकधारियों ने इसी स्थान पर तीन अन्य लोगों की हत्या कर दी थी। बेन्यू राज्य पुलिस के साथ एनेनी सेवुइस ने हमले की पुष्टि की और कहा कि हमलावरों ने बाजार में गोलीबारी की। 

हमले का मकसद नहीं हो सका स्पष्ट 
अधिकारियों ने कहा कि हमले का शक स्थानीय चरवाहों पर है। किसानों ने चरवाहों पर पशुओं को चराने और उनकी फसल  को नष्ट करने का आरोप लगाया है। अधिकारियों के मुताबिक, चरवाहे कहते हैं कि फसल पशुओं के चराने के लिए है और जिसे पहली बार 1965 में देश को आजादी मिलने के बाद कानून द्वारा समर्थित किया गया। नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम और मध्य क्षेत्रों में कृषि समुदायों और घुमंतू पशु चरवाहों के बीच दशकों से संघर्ष चला आ रहा है। हालांकि, इनके बीच आए दिन होने वालों झगड़ों की वजह से कृषि पैदावार में वर्षों से कमी आई है, ऐसे क्षेत्र में परिवार और अधिक सिकुड़ते जा रहे हैं और गरीबी व भूखमरी बढ़ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें