फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो महिलाएं जिन्होंने बर्बर इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों को ढकेल दिया पीछे

Thu, 05 May 2016 01:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
यजीदी महिलाओं ने बंदूकें उठा लीं - फोटो : Reuters
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट जब पूरे चरम पर अपना कहर लोगों पर बरसा रहा था तो ऐसे समय में उसको चुनौती देने के लिए यजीदी महिलाओं ने बंदूकें उठा लीं। हजारों लोगों को मौत के घाट उतार देने वाले इस्लामिक स्टेट के आतंकियों को इस यजीदी लड़ाकू महिलाओं ने खूब पानी पिलाया और पीछे की तरफ ढकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन



उत्तरी इराक के सिंजर में जब आईएस अपनी बर्बरता को लगातार बरपाता जा रहा था तो ऐसे समय में यह महिलाएं ही लोगों को ताकत का एहसास दिलाती है और उनके डर को दूर करती हैं। एक यजीदी महिला असीमा दहीर ने रॉयटर्स से बातचीत करते हुए बताया कि वो मेरे आठ पड़ोसियों को उठाकर ले गए और मेरी आंखों के सामने बच्चों को गोलियां से भून दिया।



इसके बाद से ही उसने आईएस के खिलाफ लड़ने की ठान ली। अब वो कुर्दिश फौज का हिस्सा है और आईएस के लड़ाकों को उत्तरी इराक से पीछे ढकेलने में जी जान एक दी।
विज्ञापन



ऐसी ही कई महिलाएं है जो आईएस के आतंक को पीछे ढकेलने में जीन जान से जुट गई और आईएस को पीछे ढकेल दिया। अब इन महिलाओं की साहस की सच्ची कहानी और महिलाओं को कुर्दिश फौज का  हिस्‍सा बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। कुर्दिश फौज को भी एक नई ताकत मिल गई है। इनके सहारे और अपनी फौज को मजबूती देने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन














 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें