फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले बाल पर आपत्ति जताई तो महिला ने पुरुषों को छड़ी से पीटा, लोग बोले- सऊदी की वंडर वुमन

Tue, 06 Mar 2018 06:40 PM IST
एजेंसी, रियाद 
विज्ञापन
सऊदी अरब
विज्ञापन
सऊदी अरब की राजधानी रियाद के एक पार्क में कुछ लोगों ने एक महिला का उत्पीड़न शुरू कर दिया। पुरुषों ने महिला से कहा, तुमने कपड़े गरिमा के अनुसार नहीं पहने हैं। तुम्हारे बाल खुले हैं। वे ढंके क्यों नहीं हैं। फिर क्या था, महिला ने लकड़ी की एक छड़ी से परेशान करने वाले पुरुषों को मारना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, खासकर सऊदी अरब में।
विज्ञापन

 
वीडियो में दिख रहा है कि महिला के छड़ी चलाने के बाद कुछ पुरुष उससे दूर भाग रहे हैं। जैसे ही महिला छड़ी लहराती है, उसके इर्दगिर्द जमा भीड़ तितरबितर हो जाती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने यह हमला तब किया जब कुछ लोग बार-बार उसके बगल से गुजरते हुए उसके खुले बालों पर आपत्ति जता रहे थे। क्लिप वायरल होने के बाद इस पर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग महिला की हिम्मत के लिए उसकी प्रशंसा कर रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा, महिला बहुत बहादुर है। जबकि दूसरे ने उसे सऊदी की वंडर वूमेन करार दिया। पर कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने लिखा कि महिला ने पार्क में टहल रहे लोगों को भड़काया। एक यूजर ने लिखा, कोई एक सम्मानीय महिला को प्रताड़ित नहीं करता है। कुछ महिलाएं ऐसे कपड़े पहनती हैं और चाहती हैं कि लोग उनका उत्पीड़न करें। कुछ ने यहां तक कहा कि महिला एक मशहूर सोशल मीडिया हस्ती है और लोग सिर्फ उसके साथ तस्वीरें लेना चाह रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें