फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब: ये प्रिंस अलवलीद बिन तलाल कौन हैं?

Tue, 07 Nov 2017 02:29 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
विज्ञापन
प्रिंस अलवलीद बिन तलाल - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
सऊदी अरब में एक नई भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने 11 राजकुमारों समेत 4 मंत्रियों और दर्जनों पूर्व मंत्रियों को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में अरबपति प्रिंस अलवलीद बिन तलाल भी शामिल हैं।
विज्ञापन


फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार लंदन के सेवॉय होटल के मालिक और प्रिंस अलवलीद बिन तलाल 17 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया में सबसे अमीर लोगों में से एक हैं।

किंगडम होल्डिंग्स इन्वेस्टमेंट कंपनी के शेयरों में प्रिंस अलवलीद बिन तलाल की गिरफ्तारी के बाद 9.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। किंगडम होल्डिंग्स के मालिक प्रिंस अलवलीद बिन तलाल भी हैं। ये कंपनी सऊदी अरब की बड़ी निवेश कंपनियों में से एक है।
विज्ञापन


ट्विटर और एप्पल के अलावा, सिटी ग्रुप बैंक, फोर सीजन्स होटलों और रूपर्ट मरडॉक की कंपनी न्यूज कॉर्पोरेशन में अलवलीद बिन तलाल की कंपनी ने निवेश कर रखे हैं।

प्रिंस अलवलीद बिन तलाल अपनी कंपनियों में महिलाओं को नौकरियां देने के लिए मशहूर हैं। उनके कर्मचारियों में दो तिहाई महिलाएं हैं। लेकिन वे रेगिस्तान में बने अपने 100 मिलियन डॉलर के सैरगाहों के लिए भी जाने जाते हैं, जहां उन्होंने छोटे कद के लोगों को नौकरी दे रखी है और जिनका काम वहां आने वाले लोगों का मनोरंजन करना होता है।

दो साल पहले, प्रिंस ने उन पायलटों को महंगी गाड़ियां देने की पेशकश की थी, जो पड़ोसी मुल्क यमन पर बमबारी में हिस्सा ले रहे थे। कुछ साल पहले, उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप से एक लक्जरी यॉट और एक होटल खरीदा था। उस समय डोनाल्ड ट्रंप राजनीति में नहीं आए थे।
 
विज्ञापन

ट्रंप को कहा था तुम अमेरिका के अपमान हो

प्रिंस अलवलीद बिन तलाल - फोटो : FILE PHOTO
अलवलीद का कहना था, "आप ना केवल रिपब्लिकन नेशनल कमिटी के लिए बल्कि पूरे अमेरिका के लिए अपमान के समान हैं। आप राष्ट्रपति पद की दौड़ से अपना नाम वापस ले लें क्योंकि आप कभी जीत नहीं सकेंगे।"

इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, "झूठे राजकुमार अपने पिता के पैसों से हमारे अमरीकी राजनेताओं को अपने काबू में करना चाहते हैं। लेकिन मैं राष्ट्रपति बन गया तो ऐसा नहीं होगा।" 

लेकिन बाद में जब डोनाल्ड ट्रंप को संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति चुना गया तो प्रिंस ने उन्हें ट्वीट के जरिये बधाई भी दी, "अतीत में हम दोनों के बीच जो भी मतभेद रहे हों, अमेरिका ने फैसला दे दिया है। ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए शुभकामनाएं और बधाई।"

हैरत में सऊदी लोग
सऊदी अरब में शनीचर की रात की घटनाएं मुल्क में किसी भूचाल से कम नहीं हैं। 32 वर्षीय क्राउन प्रिंस सलमान ने एक सोचे समझे मंसूबे के तहत मुल्क पर अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए सामने मौजूद आखिरी रुकावट पार कर ली है।

शहजादों, वजीरों और अरबपति कारोबारियों और प्रिंस अलवलीद बिन तलाल की गिरफ्तारी जैसे कदम भले ही दुनिया को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अभियान के रूप में दिखाए जाएं, लेकिन इन घटनाओं से सऊदी लोग आश्चर्यचकित हैं। उन्हें अचानक बदलाव देखने के आदत नहीं रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें