फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र ने ईरान को चेताया

Mon, 24 Sep 2012 09:46 PM IST
तेहरान/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद से यहां रविवार को मुलाकात कर उन्हें उनकी हठधर्मिता के लिए लताड़ा और कड़ी चेतावनी दी। दोनों नेता यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के लिए पहुंचे हैं। मून के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया, महासचिव ने अहमदीनेजाद को उनकी हठधर्मिता और इस पर मध्य पूर्व के अन्य देशों से होने वाली प्रतिक्रिया के दुष्परिणामों के बारे में आगाह किया।  
विज्ञापन


ईरानी रिवोल्यूशनरी गॉर्ड के ब्रिगेडियर जनरल आमिर अली हाजिजादे ने रविवार को ही कहा था कि अगर इस्राइल की ओर से हमले की आशंका बढ़ी तो ईरान उस पर तुरंत हमला कर देगा। इससे पहले इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने संकेत दिया था कि उनकी सेना ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें