फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमन के होदीदा शहर पर कब्जे की लड़ाई में 58 लड़ाकों की मौत

Thu, 08 Nov 2018 07:55 PM IST
एजेंसी, अदन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
यमन के बंदरगाह शहर होदीदा में सरकार समर्थक बलों और विद्रोहियों के बीच हुए संघर्ष में 58 लड़ाकों की मौत हो गई है। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि रात भर चली लड़ाई और सऊदी अरब की मदद से हुए हवाई हमलों में 47 विद्रोही मारे गये। सऊदी अरब के नेतृत्व वाला गठबंधन सरकार का समर्थन करता है।
विज्ञापन


सरकारी नियंत्रण वाले बाहरी इलाकों में बने अस्पतालों के सूत्रों ने बताया कि इन संघर्षों में 11 सैनिकों की भी मौत हो गई। यमन सरकार के सैनिकों को गठबंधन से सैन्य सहायता मिल रही है, जिसकी मदद से वे अब पहले से बेहतर स्थिति में आ गये हैं और छह लाख की आबादी वाले इस शहर में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। यह इलाका लाल सागर के तट पर विद्रोहियों का अंतिम मजबूत गढ़ माना जाता है। 

होदीदा में सेना के एक सूत्र ने बताया कि यहां बिछी बारूदी सुरंगों और खाइयों की वजह से सैनिकों को मुश्किल हो रही है। यमन का करीब 80 प्रतिशत वाणिज्यिक आयात और संयुक्त राष्ट्र की देखरेख में आने वाली मानवीय सहायता होदीदा से ही होकर गुजरती है। 
विज्ञापन


राहत पहुंचाने वाले समूहों ने विद्रोहियों और गठबंधन, दोनों से अपील की है कि वे नागरिकों को वहां से निकलने की अनुमति प्रदान करें। होदीदा पर विद्रोहियों का 2014 से ही कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें