फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान पर प्रतिबंध लगाने का उद्देश्य वैश्विक संतुलन बिगाड़ना : एर्दोगन

Wed, 07 Nov 2018 01:43 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्की के राष्ट्रपति रसेप तय्यिप एर्दोगन ने ट्रंप प्रशासन द्वारा ईरान पर लगाए गए नए प्रतिबंधों की मंगलवार को जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा, अमेरिका की इस कार्रवाई से वैश्विक संतुलन बिगड़ सकता है और यह अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ भी है। 

विज्ञापन


इराक से तेल खरीदने की छूट प्राप्त करने वाले आठ देशों में तुर्की भी शामिल है। इसके बावजूद तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा, हमें यह प्रतिबंध उचित नहीं लगते। ऐसा इसलिए क्योंकि हमें लगता है कि इस प्रतिबंध का उद्देश्य वैश्विक संतुलन बिगाड़ना है। 

उन्होंने आगे कहा, यह जानना जरूरी है कि हम किसी भी तरह की शाही दुनिया में नहीं रहना चाहते हैं। बता दें कि इससे पहले तुर्की के विदेश मंत्री मेवलूट कैवासोग्लू ने सोमवार को कहा था कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों के माध्यम से कोई परिणाम हासिल नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें