फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज: शैतान को पत्थर मारने की रस्म का टाइम घटा

Thu, 25 Aug 2016 02:50 AM IST
एजेंसी/रियाद
विज्ञापन
हज यात्रा
विज्ञापन
सऊदी प्रशासन ने अगले महीने से शुरू हो रहे हज के दौरान भीड़ को नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए हैं। पिछले साल हज के दौरान शैतान को पत्थर मारने के वक्त हुई भगदड़ में 2300 लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


सऊदी अरब के अखबारों के हवाले से कहा गया कि हज के दौरान हाजी जमारात रस्म अदा कर सकते हैं लेकिन इसकी अवधि 12 घंटे घटा दिए जाएंगे।

इस्लाम के सबसे पवित्र स्थान मक्का की मस्जिद से 5 किलोमीटर पूर्व मीना में 11 सितंबर से तीन दिनों के लिए हमेशा की तरह शैतान को पत्थर मारने की रस्म अदा की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

इस बार पत्थर मारने का ये रहेगा टाइम

हज यात्रा
​लेकिन इस साल पहले दिन 6:00 से 10:30 बजे सुबह तक, दूसरे दिन 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक और अंतिम दिन सुबह 10:30 बजे से शाम 2:00 बजे पत्थर मारने की रस्म नहीं अदा की जाएगी।

हज मंत्रालय के उपमंत्री हुसैन अल शरीफ के हवाले से अखबार ने लिखा कि इस प्रक्रिया से हाजियों के लिए पत्थर मारना आसान हो जाएगा और भीड़ को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें