फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब के तीन मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को ‘अल्टरनेटिव नोबेल’ पुरस्कार

Tue, 25 Sep 2018 03:48 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Alternative nobel prize winner
विज्ञापन

सऊदी अरब की जेल में बंद तीन मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और लातिन अमेरिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले दो लोगों को ‘द राइट लाइवलीहुड’ पुरस्कार दिया गया। इस पुरस्कार को ‘अल्टरनेटिव नोबेल’ भी कहा जाता है। 

विज्ञापन


सऊदी अरब में निरंकुश राजनीतिक प्रणाली में सार्वभौमिक मानवाधिकार सिद्धांतों के आधार में सुधार करने के बहादुरी भरे प्रयास के लिए सऊदी अरब के तीन कार्यकर्ताओं को यह पुरस्कार दिया गया।

113,400 अमेरिकी डॉलर का यह पुरस्कार अबदुल्ला अल-हामिद, मोहम्मद फहद अल-कहतानी और वलीद अबू अल-खैर के बीच साझा किया जाएगा। इस पुरस्कार की शुरुआत स्वीडन-जर्मनी के परोपकारी जैकब वान यूयेक्सकुल ने की थी। उनका मानना था कि यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाए, जिन्हे नोबेल देने में नजरअंदाज किया जाता रहा है। 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें