फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें दुबई के इस अनोखे रेस्टोरेंट के बारे में जहां हर खाने में डलता है 'सोना'

Sat, 09 Jun 2018 04:00 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सोने के प्रेमी तो आपने बहुत देखे होंगे लेकिन सोने की तरफ उनका प्यार एक हद तक ही होता है। शौक बड़ी चीज है कई लोगों का शौक होता है सोने के जेवर पहनना तो कई लोग अपने कपड़ों में सोना जड़वा लेते हैं। लेकिन दुबई में ये प्यार अब कपड़ों और जेवरों से बढ़कर खाने तक पहुंच गया है। जी हां, यहां सोना केवल पहना ही नहीं बल्कि खाया भी जा रहा है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां के लोग अब सोना खाने लगे हैं। सोना खाने और खिलाने के मामले में एक रेस्टोरेंट चर्चा में आ गया है। यहां के मशहूर होटल बुर्ज अल अरब के 27वें फ्लोर पर मौजूद 'गोल्ड ऑन 27' नाम का ये रेस्टोरेंट केक, कॉकटेल, कैपेचीनो आदि जैसे खाने और पीने की चीजों में सोना डाल रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक इस होटल का इंटीरियर हो या खाना हर चीज में सोने का इस्तेमाल किया जाता है। यहां 1790 स्क्वेयर मीटर की 24 कैरट की गोल्ड लीफ भी लगी है। इस होटल के फूड और ब्रेवरेज डिपार्टमेंट के मैनेजर हारो का कहना है कि यहां लग्जरी लाइफ दिखाने के लिए खाने में सोने का प्रयोग किया जाता है। इससे उन्हें सफलता और प्रोत्साहन तो मिल ही रहा है। साथ ही यहां अधिक संख्या में लोग भी आने लगे हैं।   
विज्ञापन


इस रेस्टोरेंट की सबसे मशहूर डिश है यहां का कॉकटेल एलिमेंट-79। यह एक अल्कोहल फ्री कॉकटेल है जिसमें वाइन के साथ गोल्ड फ्लेक्स को भी मिलाया जाता है। इसमें जिन शुगर के पीसेज का इस्तेमाल होता है वह भी सोने के जैसे गोल्डन कलर के होते हैं। मैनेजर के अनुसार यहां हर महीने एक से दो ग्राहक ऐसे भी आते हैं जो गोल्ड से कवर केक ऑर्डर करते हैं। इस होटल के खाने में प्रति वर्ष करीब 700 ग्राम से ज्यादा सोने का इस्तेमाल होता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें