फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया में रूसी हमला, मरने वाले 44 नागरिकों में 6 बच्चे शामिल

Fri, 08 Jun 2018 09:39 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरपूर्व सीरिया में विद्रोही रिहायशी इलाके में रूसी लड़ाकू विमानों की बमबारी में 44 नागरिकों की मौत हो गई। हमले में मरने वालों में छह बच्चे भी हैं। मानव अधिकारों पर सीरिया निगरानी विभाग ने कहा कि हमला बृहस्पतिवार देर रात इदलिब प्रांत के जरदाना क्षेत्र में हुआ। 

विज्ञापन


हालांकि रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। उसका कहना है जरदाना में रूसी हवाई हमले की रिपोर्ट सही नहीं है। जरदाना पर इस्लामिक विद्रोहियों का कब्जा है और आतंकी संगठन अल कायदा के सहयोगी हयात तररीर अल शाम की यहां मौजूदगी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें