पुरुष दोस्त के साथ नहीं पी सकतीं कॉफी
सऊदी में महिलाएं रिश्तेदारों के अलावा अन्य पुरुषों से सीमित समय तक ही बात कर सकती हैं। ज्यादातर सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं और पुरुषों के लिए प्रवेश द्वारा भी अलग हैं। ऐसे में वे अपने पुरुष दोस्तों के साथ कॉफी पीने के बारे में सोच भी नहीं सकतीं।
मर्जी के कपड़े पहनने की आजादी नहीं
सऊदी की महिलाएं सुंदरता दिखाने वाले कपड़े नहीं पहन सकतीं। महिलाओं के लिए इस्लामिक कानून के मुताबिक ड्रेस कोड तय है। अधिकतर सऊदी महिलाएं हिजाब करके घर से निकलती हैं।
संपत्ति में बराबर का हिस्सा नहीं
सऊदी की महिलाओं को सार्वजनिक स्विमिंग पूल, जिम और स्पा में जाने की इजाजत नहीं है। उन्हें माता-पिता की संपत्ति में बराबर का हिस्सा भी नहीं मिल सकता।
यह हैं आजादी
कर सकती हैं कारोबार
सऊदी की महिलाओं को सेना में शामिल होने की इजाजत है।
पुरुषों की अनुमति लिए बिना कारोबार शुरू करने की मंजूरी है।
महिलाओं को रिटेल व अस्पतालों में काम करने की छूट है।
महिला वकीलों को वकालत करने की मिल चुकी है इजाजत।
देश की कूटनीतिक सेवाओं के लिए महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
महिलाएं अखबार की संपादक और टीवी शो की होस्ट बन सकती हैं।
इसके अलावा कॉल सेंटर में काम करने की उन्हें पूरी छूट है।
फुटबॉल मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने पर पाबंदी नहीं है।