फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमन में आतंकी हमला, 6 सैनिकों की मौत कई अगवा

Thu, 03 Aug 2017 10:53 AM IST
एजेंसी/ एएफपी
विज्ञापन
yemen
विज्ञापन
दक्षिण यमन में अल-कायदा के एक आत्मघाती हमले में संयुक्त अरब अमीरात के नए जिहाद-रोधी बल के छह सैनिकों की मौत हो गयी, जबकि अन्य का अपहरण कर लिया गया। 
विज्ञापन


यमन के एक सेना अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि आत्मघाती हमलावर ने शबवा प्रांत में यमन बलों द्वारा बनाये गये सैन्य ठिकाने के करीब कल अपने वाहन को विस्फोट से उड़ा दिया।

इस हमले में जिहादी रोधी बल के दो वाहन नष्ट हो गये तथा कई लोग घायल हो गये। इसके अलावा अल-कायदा के सदस्यों ने आत्मघाती हमलावर की मदद से अन्य सैनिकों का अपहरण भी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि हमले में घायल सभी लोग संयुक्त अरब अमीरात द्वारा गठित ‘‘एलीट यूनिट’’ से थे। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने राष्ट्रपति अबेदरब्बो मंसूर हादी को समर्थन देने के लिए वर्ष 2015 में यमन में शिया हुथी विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें