केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को बहरीन में भारतीय दूतावास के नए परिसर का उद्घाटन किया। स्वराज खाड़ी देश के दो दिन के दौरे पर हैं। उनके दौरे से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे।
उद्घाटन के मौके पर स्वराज ने कहा कि भारत और बहरीन एक गौरवशाली अतीत और एक गतिशील वर्तमान के हिस्से हैं। नए परिसर बनने से भारत और बहरीन के बीच नजदीकी सहयोग बढ़ेंगे।
दोनों देशों के नागरिकों के बीच संपर्क बढ़ेगा और एक-दूसरे के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान होंगे। स्वराज तीसरी बार बहरीन के दौरे पर हैं।